Ranchi : बिकाऊ सिस्टम के सबसे बड़े खरीदार के रूप में झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल 9 दिन की पूछताछ के बाद आज ED कोर्ट में पेश किया गया। ED ने कोर्ट में फिर से कारोबारी के रिमांड की अर्जी डाली, जिसे मंजूर कर लिया गया। कोर्ट ने ED को Vishnu Agrawal की और तीन दिनों की रिमांड मुकर्रर कर दी है। ED और तीन रोज तक कारोबारी से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले ED को विष्णु अग्रवाल की 5 दिन और फिर 4 दिन की रिमांड दी गई थी। फर्जी तरीके से जमीन की हेराफेरी करने के इल्जाम में बीते 31 जुलाई की रात करीब 10 बजे न्यूक्लियस मॉल के मालिक Vishnu Agrawal को ईडी ने गिरफ्तार किया था। रांची सेंट्रल जेल में बंद विष्णु अग्रवाल के कई किस्से सामने आये हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून पड़ा कमजोर, अगले तीन दिनों तक…
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद…






