Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बन गया, जब अपने परिवार को ट्रेन में विदा करने पहुंचे एक यात्री के मासूम बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया गया। बच्चे के गले में भगवान हनुमान की आकृति वाला गोल्ड लॉकेट था, जो देखते ही देखते गायब हो गया। रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर ट्रेन संख्या 18603 एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान यात्री अजय कुमार सिन्हा अपने परिवार को छोड़ने स्टेशन पहुंचे थे। भीड़ और भागदौड़ के बीच किसी अज्ञात युवक ने उनके बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गया। घटना के बाद परिवार घबरा गया। बच्चे के रोने और परिजनों की बेचैनी के बीच तत्काल इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल से की गयी।
CCTV फुटेज बना हथियार
मामले को गंभीरता से लेते हुये RPF और डिविजनल TOPB टीम हरकत में आ गयी। स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। घंटों की जांच के बाद एक संदिग्ध युवक की पहचान की गयी। इसके बाद RPF टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए थी। बीते 28 मई को CCTV स्टाफ से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक स्टेशन परिसर में मौजूद है। सूचना मिलते ही RPF ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋतिक मिश्रा बताया, जो बोकारो जिले का रहने वाला है। उसके पास से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट, एक काला बटुआ और पैन कार्ड की प्रति बरामद की गयी। बाद में शिकायतकर्ता अजय कुमार सिन्हा ने बरामद लॉकेट की पहचान अपने बच्चे के लॉकेट के रूप में की। गिरफ्तार चोर को GRP के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन : रिटायर्ड जज गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : रांची में बदलेगी इलाज और शिक्षा की तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी से रहस्यमय ढंग से लापता 14 साल का विवेक…






