Bihar : रोहतास में नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर वार करते हुये करीब 500 किलो गांजा बरामद किया। बाहर से देखने पर पिकअप गाड़ी में केवल कटहल लदा नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही पुलिस ने तिरपाल हटाकर तलाशी ली, नीचे छिपा करीब 500 किलो गांजा मिला। कटहल की आड़ में चल रहे इस बड़े खेल का खुलासा होते ही हलचल मच गयी।
गुप्त सूचना ने खोला तस्करी का राज
डेहरी के ASP अतुलेश झा ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया कि STF को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा के संबलपुर से एक उजले रंग की पिकअप गाड़ी भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार की ओर आ रही है। सूचना में बताया गया था कि गांजा को कटहल के नीचे छिपाकर रखा गया है और वाहन जवाहर सेतु पार करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। नगर थाना क्षेत्र के पाली मोड़ स्थित लक्ष्मी टीवीएस के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। कुछ ही देर बाद सफेद रंग की एक पिकअप गाड़ी वहां पहुंची, जिस पर कटहल लदा था और ऊपर तिरपाल ढका हुआ था। पुलिस ने जैसे ही वाहन को रोका और तलाशी शुरू की, वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये।
कटहल के नीचे छिपा था नशे का जखीरा
तलाशी के दौरान कटहल के नीचे से लगभग 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, करीब 15 क्विंटल कटहल भी जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गांजा बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लाया गया था और झारखंड के रास्ते औरंगाबाद होते हुये मोहनिया पहुंचाया जाना था। उसने तस्करी नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताये हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन से बच्चे के गले से छीना था लॉकेट, ऐसे धरा गया…
इसे भी पढ़ें : शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन : रिटायर्ड जज गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : रांची में बदलेगी इलाज और शिक्षा की तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा…






