Gumla : कारोबारियों से रंगदारी वसूलने आये रांची के तीन अपराधियों को गुमला पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में नगड़ी के तस्लीम अंसारी, जावेद अंसारी और इटकी का रहने वाला मोहम्मद जावेद शामिल हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP शंभु सिंह ने बताया कि इन अपराधियों ने गुमला के एक व्यापारी से लेवी में मोटी रकम की डिमांड की थी।पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम गठित कर आरोपियों को अरमई के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से अवैध हथियार और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। 27 अप्रैल को ये गुमला में फायरिंग कर दहशत फैलाने की फिराक में थे ताकि व्यापारियों को धमकाकर वसूली की जा सके। इससे पहले इन्होंने फोन से भी रंगदारी मांगी थी।
इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :रिम्स निदेशक को हटाने के फैसले पर HC की रोक, सरकार को नोटिस
इसे भी पढ़ें :अक्षय तृतीया : शुभ कर्मों से भरें जिंदगी की झोली… जानें
इसे भी पढ़ें :एक दिल दहला देने वाली सच्चाई…
इसे भी पढ़ें :झारखंड से बिहार जाती है नकली शराब, ऐसे खुला राज…







