spot_img

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेले गये करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके साथ ही करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाये। सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिये उपयोगी साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाये, जबकि स्मृति मंधाना 38 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी पुरानी लय में बल्लेबाजी करते हुये सिर्फ 27 गेंदों पर 56 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यूक्स ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुये दो विकेट झटके।

रेणुका ने दिलाई शुरुआती सफलता, फिर पलट गया मैच

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने मैच के पहले ही ओवर में जॉर्जिया वॉल को LBW आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुये अर्धशतक जड़े और मैच भारत की पकड़ से धीरे-धीरे दूर होता चला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुये मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम का अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में टीम ने कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने जीत हासिल नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, कई नये चेहरों की एंट्री के संकेत…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

इसे भी पढ़ें : मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...