Kohramlive : पहलगाम में हुये भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुये पाकिस्तान के 16 YouTube चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इन चैनलों पर भारत, सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक और उकसाऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। इन चैनलों के कुल 63 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। ब्लॉक किये गये चैनलों में Dawn, ARY News, Geo News और पत्रकारों के निजी प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।
यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई और अब इन चैनलों को भारत में खोलने पर स्क्रीन पर यह संदेश आता है: “यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इस देश में उपलब्ध नहीं है।” वहीं सरकार ने BBC को भी नोटिस भेजा है। मामला उनकी रिपोर्टिंग से जुड़ा है जिसमें पहलगाम हमले को “मिलिटेंट अटैक” कहकर पेश किया गया। भारत ने इस शब्दावली पर कड़ी आपत्ति जताई है और BBC की रिपोर्टिंग पर अब विदेश मंत्रालय की नजर रहेगी।












