spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड से बिहार जाती है नकली शराब, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी। रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि NH 33 से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या – BRO6P 2663) में अवैध नकली शराब रामगढ़, हजारीबाग होते हुये बिहार हाजीपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। सूचना पक्की निकली। वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो का चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में पुलिस को 25 पेटी रॉयल चैलेंज शराब मिली। जिसमें कुल 300 बोतल (225 लीटर) अवैध शराब थी।

चालक से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शराब की खेप उसके साथ एक ग्रे रंग की WAGONR (संख्या – BR-06BA-0716) से आ रही थी, जिसमें दो अन्य व्यक्ति थे। पुलिस ने तुरंत WAGONR वाहन को भी रोका और उसमें से 5 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद की, कुल 60 बोतल (45 लीटर)। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध शराब का मुख्य सरगना संजीव कुमार सिंह है, जो पहले भी कई अवैध शराब मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने संजीव कुमार सिंह मो. इस्लाम उर्फ राजा एवं अभिषेक कुमार (तीनों वैशाली) को अरेस्ट कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...