spot_img

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आजसू पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में चुनावी माहौल साफ तौर पर दिखाई दिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि “कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ जीतेंगे, तभी विधानसभा जीतेंगे।”

गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत होगा संगठन

डॉ. भगत ने कहा कि अब चुनाव की तैयारी का समय आ चुका है। पार्टी का हर कार्यकर्ता अभी से चुनावी मोड में आ जाये और गांव-गांव, टोला-टोला तथा बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाये। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनसंपर्क अभियान तेज किया जायेगा और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 जुलाई को आयोजित होने वाले महिला अधिवेशन तथा 7 और 8 अगस्त के युवा अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। इसके लिये जिला और प्रखंड स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा हर बूथ पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने का निर्णय लिया गया।

BLA-2 की नियुक्ति और प्रशिक्षण पर जोर

बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने के साथ-साथ BLA-2 (Booth Level Agent) की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण को भी प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे मजबूत नींव होता है। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को अनुशासन, एकजुटता और पूरे उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने की, वहीं, संचालन हाकिम अंसारी ने किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, युवा नेता पीयूष चौधरी, पार्षद धनेश्वर महतो, प्रीति दीवान, जलेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो, गोला प्रमुख गीता देवी, मुखिया किशुनराम मुंडा, छात्र संघ प्रभारी शिवम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...