Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में चौपारण प्रखंड प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। भारत निर्वाचन आयोग और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड सभागार, चौपारण में दो दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 24 और 25 जून 2026 को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौपारण के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
तीनों प्रमुख दलों के BLA-2 हुये शामिल
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो (JMM) द्वारा नियुक्त BLA -2 (Booth Level Agents) ने भाग लिया। इस दौरान BLA-1 रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभाग की ओर से उपलब्ध कराये गये पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से सभी BLA को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पूरी प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विभिन्न चरणों, BLA की भूमिका, जिम्मेदारियों और मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में उनकी भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद आवश्यक है। इसमें BLA की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधे जुड़े रहते हैं। प्रखंड प्रशासन ने सभी BLA से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…
इसे भी पढ़ें : मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…








