spot_img

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की बेटियां केवल सपने नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपने पसीने और जुनून से सच भी करती हैं। राज्य की महिला हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान बना चुके बरियातू हॉकी सेंटर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। अब ये तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां भारतीय टीम सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।

‘देश के लिये खेलना सबसे बड़ा सम्मान’

चयनित खिलाड़ियों ने अपनी खुशी साझा करते हुये मीडिया से कहा कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे गर्व का पल है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस उम्मीद के साथ उनका चयन हुआ है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी और देश के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगी। बरियातू हॉकी सेंटर की यह उपलब्धि इसलिये भी खास है क्योंकि पिछले महीने अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में भी इसी केंद्र की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जापान में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता और झारखंड की बेटियों ने उसमें अहम भूमिका निभाई। वहीं, ओमान में आयोजित होने वाले यूथ सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के लिये भी झारखंड की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह लगातार बढ़ती सफलता राज्य में महिला हॉकी की मजबूत नींव और बेहतरीन प्रशिक्षण व्यवस्था की कहानी बयां करती है।

यहीं से निकली हैं कई अंतरराष्ट्रीय सितारे

बरियातू हॉकी सेंटर वर्षों से भारतीय महिला हॉकी को उत्कृष्ट खिलाड़ी देता आया है। इसी केंद्र ने देश को सावित्री पूर्ति, सोमराय टेटे और अंशुता लकड़ा जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिये हैं। वर्तमान में भी निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अब तीन नई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करेगा। हॉकी कोच करुणा पूर्ति ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में नये प्रशिक्षण केंद्र खुलने से प्रतिस्पर्धा जरूर बढ़ी है, लेकिन बरियातू की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार भारतीय टीम में जगह बना रही हैं।

गांव की बेटियां बन रहीं देश की शान

विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने मीडिया से कहा कि यहां प्रशिक्षण लेने वाली अधिकांश खिलाड़ी दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आती हैं। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। सही मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और सकारात्मक माहौल मिलने पर यही बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय और कोचिंग स्टाफ का लक्ष्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भारतीय टीम तक पहुंचाना है। बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद के चयन से बरियातू हॉकी सेंटर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और पूरे झारखंड में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह उपलब्धि केवल तीन खिलाड़ियों की सफलता नहीं, बल्कि झारखंड की उस मजबूत खेल संस्कृति की जीत है, जो हर साल देश को नई प्रतिभायें सौंप रही है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, कई नये चेहरों की एंट्री के संकेत…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

इसे भी पढ़ें : मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...