RANCHI : भारतीय रेलवे ने किराये में 25 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया है। यह कटौती सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराये पर लागू होगी। पीटीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड के आदेश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का किराया भी कम करने की बात कही गई है। रेलवे बोर्ड की तरफ से दिए गए आदेश में रेलवे के उन जोन से ट्रेनों में रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए भी कहा गया है, जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी थीं। रेलवे की तरफ से छूट बेसिक किराये में अधिकतम 25 प्रतिशत तक दी जाएगी।अन्य शुल्क पहले की ही तरह लागू होंगे। रेलवे बोर्ड की तरफ से आदेश दिया गया कि छूट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। साथ ही पहले से बुक किए गए टिकट के यात्रियों को किसी प्रकार का रिफंड नहीं दिया जाएगा।
ऐसे ट्रेनों के मामले में जहां किसी विशेष कैटेगरी में फ्लेक्सी किराया योजना लागू है और यात्री कम हैं, वहां यात्रियों की संख्या बढ़ाने के उपाय के रूप में शुरुआत में फ्लेक्सी किराया योजना को वापस लिया जा सकता है। रेलवे की यह योजना अवकाश / त्योहार विशेष आदि के रूप में शुरू की गई विशेष ट्रेनों पर लागू नहीं होगी। रेलवे बोर्ड की तरफ से यह फैसला उस समय लिया गया है, जब पिछले दिनों कुछ रूट की वंदे भारत ट्रेनों में सीट खाली रहने की रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अपेक्षाकृत छोटी दूरी वाली वंदेभारत ट्रेनों में सीटें पूरी तरह नहीं भर पा रही हैं।
Fares of AC chair car, executive classes of all trains, including Vande Bharat, to be reduced by up to 25 pc: Rly Board
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2023
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में गरज, चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कब…
इसे भी पढ़ें :रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल आया सामने, देखें
इसे भी पढ़ें :जिस फैक्ट्री से रोजी-रोटी मिलती, वहीं दो लोगों का दम निकल गया… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :महिलाओं के दिलों-दिमाग में समाया साइको कि’लर का खौफ… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अब गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत…
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में ग्रामीणों को काहे आया गुस्सा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :3 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें…















