Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। विधानसभा घेराव के लिए जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और झारखंड विधानसभा के बेहद करीब तक पहुंच गये। बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी झारखंड हाई कोर्ट के बगल से खेत के रास्ते विधानसभा की ओर बढ़े। बड़ी संख्या में छात्रों के इस तरह सुरक्षा घेरे के करीब पहुंचने से मौके पर तनाव बढ़ गया। छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुये आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर दी।
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने में जुटे हैं। विधानसभा की सुरक्षा में पहले से भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन छात्रों की बड़ी संख्या सुरक्षा घेरे को पार कर आगे बढ़ गई। स्थिति को देखते हुये विधानसभा के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात नियंत्रित करने में जुटी है।
Ranchi, Jharkhand: Protesters broke through the barricades and reached the premises of the Jharkhand Assembly pic.twitter.com/eTZ3QQsDiA
— IANS (@ians_india) August 10, 2026















