spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिस फैक्ट्री से रोजी-रोटी मिलती, वहीं दो लोगों का दम निकल गया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में महिलौंग के पास पालरीवाल फैक्ट्री में शुक्रवार को हुये एक हादसे में गार्ड सुरेश महतो एवं फीटर संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दो जवान कर्मियों की मौत हो जाने की फैली के बाद फैक्ट्री के अंदर और बाहर तहलका मच गया। सुरेश और संतोष पर एल्युमिनियम का स्लैब गिर गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। फैक्ट्री के मालिक बीके अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि कानून सम्मत जो भी उनसे बनेगा, वो मुआवजा पीड़ित परिवार को देंगे। वहीं लगभग 25 साल के सुरेश और 28 साल के संतोष के घर में कोहराम मच गया। घरवाले का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे खराब हालत दोनों कर्मियों की पत्नी की थी। घटना के बाद आसपास से जुटे लोगों एवं परिवार वाले को फैक्ट्री के बाहर ही रोक दिया गया। उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सुरेश का घर महिलौंग में सरईटोली एवं संतोष सीधाटोली बस्यती में रहता था। यह फैक्ट्री टाटीसिल्वे में सरला बिरला विश्वविद्यालय के पास है।

घटना के संबंध में बताया गया कि पालरीवाल फैक्ट्री में एल्युमिनियम को गलाकर बिजली का तार बनाया जाता है। तार निर्माण के लिए फैक्ट्री के अंदर एक पर एक करके लगभग 20 फीट ऊपत तक एल्युमिनियम इंगट(स्लैब) रखा हुआ था। संतोष इंगट के पास बैठकर कुछ काम कर रहा था। वहीं सुरेश बारिश से बचने के इरादे से छाता लेकर संतोष के पास खड़ा था, ताकि वह भींगे नहीं। मिट्टी के धंसने से अचानक इंगट दोनों के शरीर पर गिर गया। इंगट के नीचे दब जाने से दोनों बेतरह जख्मी हो गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तहलका मच गया। घरवाले भागे-भागे फैक्ट्री पहुंचे, पर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। फैक्ट्री का मेन गेट बंद कर दिया गया। मृतक की पत्नी की हालत देख वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। परिजनों का इल्जाम था की फैक्ट्री में सुरक्षा का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखा गया था। इसमें फैक्ट्री संचालक एवं सुपरवाईजर की घोर लापरवाही है। घटना की पूरी जांच कर जिम्मेवारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। मुआवजा की मांग को लेकर परिजन फैक्ट्री में रात लगभग 8ः30 बजे तक डटे हुए थें। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर दिया। दोनों के घर में कमानेवाला कोई नहीं बचा। बाद में मृतक के परिजनों के साथ जुटे ग्रामीण भी फैक्ट्री के अंदर घुस गये। तभी उसी समय फिर से स्लैब गिरा, पर गनीमत रही कि कोई स्लैब के नीचे आने बच गये।

इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी की डे’ड बॉडी तालाब में मिली, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अब गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत…

इसे भी पढ़ें :

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...