Kohramlive : छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा ने 3 थानेदारों को इधर-उधर किया है। पिछले दिनों जिले में पदस्थ कुछ थानेदारों की अन्यत्र पोस्टिंग हो गई। जिसके चलते डोंगरगांव और घुमका में थाना प्रभारी के पद रिक्त था। दूसरे जिले से आए निरीक्षकों को एसपी ने थानों में पदस्थ किया है। आज जारी तबादला सूची में सोमनी थाना प्रभारी भरत बरेठ को डोंगरगांव में पुन: पदस्थ किया गया है। पिछले दिनों उनका डोंगरगांव से सोमनी में स्थानांतरण किया गया था। इधर कृष्णालाल पाटले को रक्षित केंद्र से सोमनी और विनय कुमार को घुमका थाना प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में निरीक्षक स्तर के कुछ नए अफसर ज्वाईनिंग लेंगे। इसके बाद नए सिरे से अफसरों को तैनात किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : आज रात 8 बजे से इस रूट पर लागू होगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले रास्ता देख लें
इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 5 IAS अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें : रूक-रूक कर बरसेगी बारिश… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट








