spot_img

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल आया सामने, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग फिक्स कर दी गई है। लेकिन यह ट्रेन कब से चलेगी यह डेट फिलहाल तय नहीं है। शुक्रवार काे सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी की मीटिंग में इसको मंजूरी दी गई।

देखें क्या है समय 

रांची से वंदे भारत सुबह 5:20 मिनट पर खुलेगी और दिन में 11:55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। वहीं हावड़ा से दाेपहर 3:30 मिनट पर खुलेगी और रात 10:10 मिनट पर रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच 6 घंटे 35 मिनट में सफर पूरा करेगी।

शताब्दी के रूट से ही चलेगी

वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी। यह रांची से बोकारो, धनबाद, आसनसाेल होकर हावड़ा जाएगी। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा है कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन दुर्गा पूजा से पहले शुरू हो जाएगी। रेल मंत्रालय जल्द ही तारीख की घोषणा करेगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन खासकर व्यापारियों के लिए लाभदायक होगी। जो कोलकाता व्यवसाय के लिए जाते हैं।

एक साल से ज्यादा समय से हटिया से दुर्ग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा था। इस ट्रेन का रिस्पांस अच्छा होने से रेलवे की टाइम टेबल कमेटी ने स्थाई रूप से चलाने का निर्णय लिया है। अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में किराया सामान्य किराए से 30% ज्यादा था, लेकिन स्थाई होने से इस ट्रेन का किराया 30% कम हो जाएगा। यह साप्ताहिक ट्रेन है।

इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी की डे’ड बॉडी तालाब में मिली, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अब गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...