Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में सोमवार को एक अलग रंग देखने को मिला। छात्रों के समर्थन में महाराष्ट्र के वर्धा से अल्लू अर्जुन के फैन अजय मोहिते रांची पहुंचे। वह फिल्म ‘पुष्पा’ के लुक में विधानसभा मार्च में शामिल हुये। अजय मोहिते ने कहा कि सरकारी भर्तियों में लगातार गड़बड़ियों और पेपर लीक की खबरें सामने आती हैं। इससे मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय होता है। उन्होंने कहा कि पैसे वालों को नौकरी मिल जाती है, जबकि गरीब और मेहनती छात्र पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा, “सरकार किसी की भी हो, छात्रों की जायज मांगें मानी जानी चाहिए। आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए।”
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | A man dressed up as film character ‘Pushpa’ and joining ‘Vidhan Sabha Gherao’ march, says, “..Jharkhand ke students jhukenge nahi, rukenge nahi, jab tak nyay milega nahi…”
“I have come to protest in ‘Pushpa style’.… pic.twitter.com/96TfwsXuvb
— ANI (@ANI) August 10, 2026















