spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

Date:

spot_img
spot_img

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत बनकर जमीन पर उतर आई है। राजगढ़ में तो नदी-नाले इतने उफान पर हैं कि गांवों का संपर्क टूट गया है और रास्ते जिंदगी के लिये खतरा बन गये हैं। उफनते झिरी नाले को पार करने की कोशिश में एक ईको वैन देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में समा गई। वाहन में एक ही परिवार के 11 लोग, तीन पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। हादसे में  9 लोगों की मौत हो गई, वहीं, दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। यह परिवार देवास जिले के सतवास क्षेत्र से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था। ईको वैन नये बने बायपास से होकर गुजर रही थी। पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबे पुल का निर्माण चल रहा है। भारी बारिश के कारण नाले का पानी सड़क और पुल के ऊपर से बह रहा था। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल और सड़क की वास्तविक स्थिति समझ पाना मुश्किल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने और आगे खतरा होने की जानकारी देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद वैन आगे बढ़ गई। और फिर पानी के तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।जैसे ही वैन उफनते पानी में उतरी, उसका संतुलन बिगड़ गया। तेज बहाव वाहन को अपने साथ खींच ले गया। वैन में बैठे लोग मदद के लिये चिल्लाते रहे, लेकिन पानी की गर्जना के आगे उनकी आवाजें दब गईं। देखते ही देखते वाहन कुछ ही सेकंड में पानी में गायब हो गया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये। इसके बाद पुलिस और SDRF को सूचना दी गई। वाहन के बहने के बाद मुकेश सिंह चौहान और उनके चाचा हुकुम सिंह किसी तरह वैन से बाहर निकलने में कामयाब रहे। दोनों ने तैरकर अपनी जान बचाई। उधर, SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू बोट और रस्सियों की मदद से तलाश की गई। टीम ने कई शव बरामद किये। पुलिस के मुताबिक हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई है। इस बीच MP के CM मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...