तीन बहनों ने एक ही युवक से कर ली शादी, एक बहन ने बताई ये वजह…

Date:

spot_img
spot_img

UP : गंगा किनारे बसे अमरोहा के हसनपुर में इन दिनों एक ऐसी शादी की चर्चा है, जिसने चौपाल से लेकर चौराहों तक हर जुबान पर एक ही सवाल ला दिया है, क्या ऐसा भी हो सकता है? सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तीन बहनों ने एक ही युवक के साथ शादी कर ली। खबर है कि यह शादी बीते 15 जुलाई को नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में हुई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

रील से शुरू हुई चर्चा, फिर पूरे इलाके में मच गई हलचल

हसनपुर में रील बनाने के शौकीन युवाओं की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है। वायरल वीडियो में दो सगी और एक चचेरी बहन एक युवक के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। तीनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय बताई जा रही हैं और यही वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में एक युवती दावा करती है कि पिता ने एक बहन का रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन तीनों बहनों का आपसी लगाव इतना गहरा था कि वे एक-दूसरे से अलग होने की कल्पना भी नहीं कर पा रही थीं। उनका कहना है कि उन्होंने परिवार से ऐसे घर की तलाश करने को कहा था, जहां तीन भाई हों और तीनों की शादी एक ही परिवार में हो सके। जब ऐसा नहीं हुआ तो वे बेहद निराश हो गईं। इसी दौरान इलाके के एक युवक ने उन्हें समझाया और सहारा दिया। इसके बाद तीनों ने उसी युवक को अपना पति स्वीकार करने का फैसला किया।

नई रील भी हुई वायरल

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम यह अनोखा जोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के आवास भी पहुंचा। वहां अध्यक्ष की पत्नी के साथ बनाई गई एक रील भी सोशल मीडिया पर खूब देखी और साझा की जा रही है, जिससे इस पूरे मामले की चर्चा और तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर इस कथित शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर विरोध भी शुरू हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शादी सनातन परंपरा और सामाजिक व्यवस्था के विरुद्ध है। उनका कहना है कि हिंदू धर्म में एक साथ इस तरह के विवाह की मान्यता नहीं है और ऐसे मामलों का विरोध किया जायेगा। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :  ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…

इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…

इसे भी पढ़ें : Gemini Weekly Horoscope || मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सलमान खान की छात्रों से खास अपील, वांगचुक के लिए क्या लिखा… देखें

Kohramlive : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP...

लापरवाही पर भड़के DC, कई अधिकारियों को शोकॉज, दो का रोका वेतन…

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के कार्य में...

अवैध खनन पर DC सख्त, ये चार प्रखंड रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, खनिजों के...

अचानक सदर अस्पताल में सीधे मरीजों के पास पहुंचे DC, फिर…

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री आज अचानक सदर...