Ranchi : झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) की स्थापना की तैयारी में जुट गई है। संस्थान की शुरुआत फिलहाल सूचना भवन से की जायेगी। सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के कुलपति समीरन दत्ता ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना भवन का दौरा कर उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। शुरुआती चरण में पार्ट-टाइम, फुल-टाइम और ईवनिंग बैच के साथ एक से छह महीने तक के शॉर्ट-टर्म कोर्स शुरू किये जायेंगे।
इन कोर्सों में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी, एनिमेशन, स्क्रिप्ट व स्क्रीनप्ले राइटिंग, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे विषय शामिल होंगे। SRFTI संस्थान के विकास, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण व्यवस्था में भी मदद करेगा। इससे झारखंड के युवाओं को राज्य में ही विश्वस्तरीय फिल्म और मीडिया प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…







