प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : एक तरफ वृंदावन की गलियों में आस्था और भक्ति का माहौल था, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किये। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही चर्चा तेज हो गई। जहां कई प्रशंसकों ने इसे आध्यात्मिक यात्रा बताते हुये सराहा, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कुछ लोगों ने विराट-अनुष्का से देश में चल रहे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर उनकी राय को लेकर सवाल किये।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछे सवाल

वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को युवाओं और समाज से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखनी चाहिये। एक यूजर ने लिखा कि युवाओं और चल रहे प्रदर्शनों को लेकर बोलने की हिम्मत नहीं दिखाना निराशाजनक है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने विराट को दिल्ली से जुड़ा बताते हुये सवाल किया कि उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि जिन हस्तियों को जनता इतना प्यार और सम्मान देती है, उन्हें सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठानी चाहिये। वहीं दूसरी ओर, मनोरंजन जगत की कुछ हस्तियों ने छात्रों और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखी है। इनमें शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, रितेश देशमुख, सोनू सूद, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…

इसे भी पढ़ें : “जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…

इसे भी पढ़ें : 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी…

इसे भी पढ़ें : फिल्मकारों से मिले CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…

Ranchi : शहर की धार्मिक आस्था का एक और...

झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड पुलिस के 2006 बैच की IPS...

CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…

Ranchi : झारखंड अब डिजिटल बुनियाद की भी नई इबारत...

“जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियों की कमी...