Kohramlive : पश्चिम एशिया में तनाव की लहर एक बार फिर तेज होती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी अमेरिकी जहाज पर हमला करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर ईरान मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से अमेरिकी जहाज को निशाना बनाता है, तो अमेरिका इसका जवाब कड़े कदमों से देगा। उन्होंने ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को संभावित निशाने के तौर पर भी उल्लेख किया।
होर्मुज बना टकराव का नया केंद्र
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। अमेरिका की चेतावनी के बाद अब निगाहें ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है तो क्षेत्रीय अस्थिरता और गहरा सकती है।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती जा रही तनातनी
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार सैन्य तनाव बना हुआ है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों की ओर से हमलों और जवाबी कार्रवाई के दावे किये गये हैं। बताया गया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाये जाने की खबरें सामने आई हैं, जिनमें बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र, होर्मुज जलडमरूमध्य के लारक द्वीप, तबरीज और चाबहार से जुड़े क्षेत्र शामिल बताये गये हैं। वहीं ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले का दावा किया है।
मार्को रूबियो ने ईरान पर साधा निशाना
फिलीपींस में आसियान बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को क्षेत्र का “उपद्रवी” बताते हुये होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और टोल वसूली की मांग को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग पर इस तरह का नियंत्रण वैश्विक व्यवस्था के लिये एक चिंताजनक मिसाल बन सकता है।
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…
इसे भी पढ़ें : “जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…







