Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। DC पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। DC ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने धुरकी, बिशनपुर, केतार और खरौंधी प्रखंडों में लगातार छापेमारी तेज करने तथा प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान चलाने को कहा। साथ ही शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों के कारण फिलहाल शिकायतों में कमी आई है, लेकिन जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उन पर विभाग तत्काल कार्रवाई कर रहा है
इसे भी पढ़ें : अचानक सदर अस्पताल में सीधे मरीजों के पास पहुंचे DC, फिर…
इसे भी पढ़ें : रांची बनी ओवरऑल चैंपियन…
इसे भी पढ़ें : 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश, 80 केस वाला शातिर गैंग बेनकाब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : तीन बहनों ने एक ही युवक से कर ली शादी, एक बहन ने बताया ये वजह…







