Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री आज अचानक सदर अस्पताल पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी, ओपीडी, शिशु और ऑर्थोपेडिक वार्ड समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान DC ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। अधिकांश लोगों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुये कहा कि यहां निजी अस्पताल जैसी सुविधायें कम खर्च में उपलब्ध हैं और दवाइयां भी समय पर मिल रही हैं। DC ने मरीजों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चे को मोबाइल चलाते देखा तो उसकी मां को समझाते हुये कहा कि “मोबाइल बच्चों का खिलौना नहीं है।” उन्होंने कम उम्र में अधिक स्क्रीन टाइम से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी।
DC ने बताया कि सदर अस्पताल में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक होती है। वर्तमान में अस्पताल में 128-स्लाइस CT स्कैन, MRI, 24×7 अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, टेली-आईसीयू, डायलिसिस, ECG, TMT, न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, अगले कुछ महीनों में कैथ लैब, PET Scan, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सेवायें भी शुरू करने की तैयारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची बनी ओवरऑल चैंपियन…
इसे भी पढ़ें : 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश, 80 केस वाला शातिर गैंग बेनकाब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : तीन बहनों ने एक ही युवक से कर ली शादी, एक बहन ने बताया ये वजह…
इसे भी पढ़ें : WhatsApp में अब PDF डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत…







