spot_img

झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड पुलिस के 2006 बैच की IPS अधिकारी ए. विजयालक्ष्मी और 2011 बैच के IPS अधिकारी चंदन कुमार झा अब केंद्रीय सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को विरमित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। वर्तमान में झारखंड पुलिस में IG प्रशिक्षण के पद पर तैनात ए. विजयालक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में IG की जिम्मेदारी दी जायेगी। लंबे प्रशासनिक अनुभव वाली ए. विजयालक्ष्मी की नई जिम्मेदारी आंतरिक सुरक्षा और बल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी होगी। वहीं, झारखंड CID में DIG के पद पर कार्यरत चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में DIG बनाया जायेगा। CISF देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड कैडर के 28 IPS होंगे

दोनों अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद झारखंड कैडर के केंद्रीय सेवाओं में तैनात IPS अधिकारियों की संख्या बढ़कर 28 हो जायेगी। फिलहाल झारखंड कैडर के 26 IPS अधिकारी केंद्र में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इससे पहले मई महीने में झारखंड पुलिस के DIG कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में DIG बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…

इसे भी पढ़ें : “जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…

इसे भी पढ़ें : 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी…

इसे भी पढ़ें : फिल्मकारों से मिले CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : जिन बेटों की लंबी उम्र के लिये सुबह कराया कीर्तन, उन्हीं ने रात में मा’र डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…

Ranchi : शहर की धार्मिक आस्था का एक और...

प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…

New Delhi : एक तरफ वृंदावन की गलियों में...

CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…

Ranchi : झारखंड अब डिजिटल बुनियाद की भी नई इबारत...

“जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियों की कमी...

16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी…

Kohramlive : कभी भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित शख्सियत,...