Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के कार्य में लापरवाही पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सख्त रुख अपनाया है। समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शेष छह दिनों में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुये AERO-सह-अंचलाधिकारी (रातू) रवि कुमार, अंचलाधिकारी चान्हो, अंचलाधिकारी हेहल और AMC चंद्र दीप कुमार को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं AERO बुंडू और अंचलाधिकारी बड़गाईं को बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर शोकॉज के साथ वेतन रोकने का भी आदेश दिया गया। DC ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग की समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने 50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले BLO को भी शोकॉज जारी करने तथा जरूरत पड़ने पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…







