Kohramlive : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से खास अपील की है। गुरुवार को किये गये अपने दूसरे ट्वीट में सलमान ने छात्रों से कहा कि वे निश्चिंत होकर अपने घर लौट जायें। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री पेपर लीक मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
सलमान ने अपने ट्वीट में सोनम वांगचुक से भी अनशन समाप्त करने की अपील करते हुये लिखा कि अब इसे और आगे न बढ़ायें, जरूरत पड़े तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि चाहें तो वह अपने घर से खाना भी भेज सकते हैं। इससे पहले बुधवार को भी सलमान ने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुये छात्रों का समर्थन किया था और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की थी।
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
इसे भी पढ़ें : लापरवाही पर भड़के DC, कई अधिकारियों को शोकॉज, दो का रोका वेतन…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से होगी शुरुआत
इसे भी पढ़ें : अवैध खनन पर DC सख्त, ये चार प्रखंड रडार पर…
इसे भी पढ़ें : अचानक सदर अस्पताल में सीधे मरीजों के पास पहुंचे DC, फिर…
इसे भी पढ़ें : रांची बनी ओवरऑल चैंपियन…







