इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी खुले रहेंगे स्कूल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लू के थपेड़े हों या आसमान से बरसती आग, मगर इस बार यूपी के परिषदीय स्कूल विरान नहीं होंगे। नन्हें-मुन्नों की किलकारियां गूंजेंगी, उनके हाथों में किताबें होंगी, खेलों की धूम होगी और उनकी मासूम आंखों में सपने होंगे। CM योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि के चलते इस बार गर्मियों की छुट्टियों में स्कूल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और संस्कार का मंदिर बनेंगे। 20 मई से 15 जून के बीच समर कैंपों की बहार आयेगी। इन कैंपों में किताबों से आगे बढ़कर ज़िंदगी के हुनर सिखाये जायेंगे—कभी योग से तन-मन को शांत करने की कला, कभी खेलकूद से टीम वर्क और नेतृत्व की समझ, तो कभी विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगों से बच्चों की जिज्ञासा को नई उड़ान मिलेगी। और हां, पोषण का भी खास ख्याल रखा जायेगा—गुड़-चना, बाजरे के लड्डू और रामदाना जैसी पारंपरिक मिठास से बच्चों की सेहत भी संवर जायेगी।अब तक ये नजारा सिर्फ निजी स्कूलों तक सीमित था, लेकिन अब गांव-देहात के स्कूलों में भी वही रंगत होगी। और दूसरी ओर, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिये भी सरकार ने नरम दिल दिखाया है। ईद का त्योहार करीब है, और मांग की गई है कि वेतन समय से पहले मिल जाये, ताकि खुशियों में कोई कमी न रहे। वहीं, 31 मार्च को बोर्ड मूल्यांकन कार्य रोकने की भी मांग की गई है, ताकि हर कोई अपने त्योहार को सुकून से मना सके।

इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें :ह’त्या के विरोध में कल झारखंड बंद का ऐलान…

इसे भी पढ़ें :अनिल टाइगर का संदेही शू’टर कस्टडी में, उगलेगा राज…

इसे भी पढ़ें :पलामू से रिम्स तक : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दास्तान… जानें

इसे भी पढ़ें :जंगलों में गूंजी गोलियां, 25 लाख के ईनामी ढेर

इसे भी पढ़ें :खूंटी से हरियाणा तक का सफर, हजारीबाग में हुआ ठप्प, फिर…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...