spot_img
spot_img
spot_img

DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये जा रहे हैं। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने इसको लेकर आज पुलिस मुख्यालय सभागार में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में सभी प्रक्षेत्र के IG, DIG, पुलिस कप्तान और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी मौजूद थे। DGP अनुराग गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जिले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये और किसी भी संभावित खतरे से पहले ही निपटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की जाये। जिन जिलों में पहले सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी।

सुरक्षा के ये खास इंतजाम रहेंगे 

  • संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कताः सांप्रदायिक तनाव की आशंका वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
  • ड्रोन और CCTV से होगी निगरानीः धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से कड़ी नजर रखी जायेगी।
  • सोशल मीडिया पर पैनी निगरानीः किसी भी अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई होगी।
  • डीजे और उत्तेजक गानों पर रोकः सार्वजनिक स्थानों पर शोर-शराबे और आपत्तिजनक संगीत पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।
  • जुलूसों का भौतिक सत्यापनः पुलिस हर जिले में जुलूस मार्गों की जांच करेगी और संभावित हॉटस्पॉट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी।
  • महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यानः त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त गश्त और महिला पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।
  • रैपिड एक्शन टीम तैनातः किसी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत एक्शन के लिए QRT (Quick Response Team) को अलर्ट रखा जायेगा।
  • दंगारोधी उपकरण और बलों की तैनातीः सभी संवेदनशील स्थानों पर दंगारोधी वाहन, वॉटर कैनन और विशेष बल की तैनाती होगी।
  • संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापितः पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां मिलकर एक ही जगह से मॉनिटरिंग करेंगी।
  • आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मुस्तैदः त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीम स्टैंडबाय रहेंगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...