spot_img
spot_img
spot_img

पलामू से रिम्स तक : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दास्तान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू की सेंट्रल जेल के कड़े पहरे से निकलकर जब PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची के रिम्स ले जाया गया, तो जेल परिसर के भीतर और बाहर हलचल बढ़ गई। मंगलवार की सुबह सख्त सुरक्षा के बीच उसे जेल से निकाला गया और सीधे राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया। कारण—पुरानी गोली के जख्म, जिसने उसके हाथ को फिर से तकलीफ देनी शुरू कर दी थी।

पुरानी गोली, नया दर्द

सुप्रीमो दिनेश गोप के हाथ में एक बार गोली लगी थी, जो अब तकलीफ देने लगी। जेल प्रशासन ने उसकी मेडिकल जरूरतों को गंभीरता से लिया और डॉक्टरों की सिफारिश पर उसे रिम्स भेजने का निर्णय किया। पलामू सेंट्रल जेल के प्रभारी जेलर आशीष कुमार ने मीडिया को बताया कि हाथ में फ्रैक्चर और पुरानी चोट की वजह से उसे इलाज की जरूरत थी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में अदालत ने आदेश दिया था कि गोप के हाथ का समुचित इलाज कराया जाये, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, इससे पहले पलामू सेंट्रल जेल में SP और DC की अगुवाई में छापेमारी भी हुई थी, जिसमें दिनेश गोप के वार्ड से कई अहम जानकारियां हाथ लगी थीं। प्रशासन की नजरें लगातार इस खूंखार पर बनी हुई हैं, क्योंकि जेल के अंदर से भी उसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक है।

खूनी सफर और 90 से ज्यादा केस

PLFI के सुप्रमी दिनेश गोप झारखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिये हमेशा सिरदर्द बना रहा। उस पर पूरे राज्य में 90 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, फिरौती और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। मई 2023 में नेपाल से उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के लिये यह एक बड़ी कामयाबी थी। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

Aries Weekly Horoscope || मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...