खूंटी से हरियाणा तक का सफर, हजारीबाग में हुआ ठप्प, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में पुलिस ने ट्रक के डाला से 102 बोरी डोडा बरामद किया है। इसका कुल वजन 1793 किलो 400 ग्राम निकला। अवैध तरीके से नशे का यह सामान झारखंड के खूंटी से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खपाने की प्लानिंग थी। लेकिन हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविन्द सिंह के कानों में किसी ने हल्की से फूंक मारी कि डोडा लदा एक ट्रक रांची से बरही की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस कप्तान ने आगे का टास्क सदर SDPO और अंचलाधिकारी को सौंप दिया। NH 33 चानो के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। दूर से पुलिस को देखते ही एक ट्रक (PB11 BU 8159) ड्राइवर गाड़ी छोड़ भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। पकड़ाये शख्स की पहचान 27 साल के कर्मवीर के रूप में हुई। वह पंजाब के पटियाला का रहनेवाला है। वहीं पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में कर्मवीर ने बताया कि ट्रक में लोहे के बिलेट के नीचे डाला में डोडा छिपा कर रखा गया है। पुलिस ने डोडे के साथ 47 लोहे के बिलेट भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...