Ranchi : पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में कल यानी 27 मार्च को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। यह ऐलान JLAKM के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने किया है। रांची संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो रिम्स पहुंचे थे। उन्होंने रांची के बिगड़े कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुये मीडिया से कहा कि इससे कुछ दिन पहले आदिवासी भाई सोनू मुंडा की हत्या कर दी गई थी। अब सरेआम कांके चौक पर अनिल महतो की हत्या कर दी गई। यह रांची पुलिस प्रशासन के कुंभकर्णी नींद का परिचय है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया है। कल झारखंड बंद कर शासन-प्रशासन को सजग किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :कांके में फा’यरिंग, पूर्व जिला परिषद सदस्य को…
इसे भी पढ़ें :मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक फैसले, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें :CM बोले, बेचारी पति के सहारे सत्ता में आई थी…
इसे भी पढ़ें :पलामू से रिम्स तक : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दास्तान… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग का ऐलान





