spot_img
spot_img

जंगलों में गूंजी गोलियां, 25 लाख के ईनामी ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन खूंखार नक्सली मारे गये। इन मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर फोर्स ने घेराबंदी की और जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, लेकिन जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये, जिनमें मुरली का नाम सबसे बड़ा था।

बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

घटनास्थल से इंसास राइफल, .303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुरली दंतेवाड़ा-सुकमा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड था और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों का इकबाल बुलंद हुआ है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि जंगलों में छिपे अन्य नक्सलियों को भी पकड़कर इलाके को नक्सल मुक्त बनाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान का एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में ऐसे और ऑपरेशन होंगे, जिससे नक्सलवाद का सफाया किया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...