spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के ITI में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : झारखंड में रोजगार के बड़े अवसर। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में 727 ट्रेनिंग अधिकारियों की  (अनुदेशकों) की बहाली होगी। झारखंड स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन (JSSC) ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। 701 नियमित तथा 26 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के माध्यम से होगी। दोनों श्रेणी के पदों के लिए एक ही परीक्षा ली जाएगी।

12 मई तक कर सकते हैं अप्‍लाई

इच्‍छुक उम्‍मीदवार 12 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन  कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान 14 मई तक होगा तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 17 से 19 मई के बीच होगा।

योग्‍यता एवं परीक्षा शुल्‍क

प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को झारखंड के स्कूल-कालेजों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इससे छूट रहेगी। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क महज 100 रुपये रखा है। एससी-एसटी के लिए यह शुल्क 50 रुपये ही होगा, जबकि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क से पूरी छूट मिलेगी।

तीन पेपर की परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन

 प्रतियोगिता परीक्षा तीन पत्रों की होगी।सबमें ऑबजेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंकों का होगा। प्रत्येक सही प्रश्न पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटे जाएंगे। पहले पत्र की परीक्षा भाषा एवं सामान्य ज्ञान की होगी जो सिर्फ अर्हक होगी। इसके अंक मेधा सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। दूसरे पत्र की परीक्षा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की होगी। इसी तरह, तीसरे पत्र की परीक्षा तकनीकी ज्ञान की होगी। तकनीकी ज्ञान की परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा, जो विभिन्न श्रेणी के लिए अलग-अलग है। तीनों पत्रों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्‍ट बनेगी।

इसे भी पढ़ें : झरिया की सड़क पर मच गया कोहराम, देखिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे को पुलिस वैन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने क्‍या कर डाला, देखें

इसे भी पढ़ें :

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: