पटना : घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदारों का आना, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। घर के पुरुष मार्केटिंग और अन्य तैयारी में जुटे थे। दूल्हा रोहित अपने मौसेरे भाई सुनील कुमार के साथ नाते रिश्तेदारों के घर कार्ड बांट रहा था। सोमवार की सुबह कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकला था। नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही रोहित की मौत हो गई। वहीं सुनील गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 9 मई को रोहित की शादी होने वाली थी। वहीं 13 अप्रैल को जख्मी सुनील की शादी थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बाईपास रोड पर जमकर बवाल काटा। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। वहीं पुलिस वैन को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची कई थाना की पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह हादसा पटना के बाईपास थाना के नजदीक हाईवे पर हुआ। मरने वाला रोहित पटना के दीदारगंज का रहने वाला था। वह दानापुर अपने रिश्तेदार के घर कार्ड देने गया था। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें : 22 लोगों का खून करने वाला जंगल में धराया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : MS DHONI का जलवा…, ऐसे किया रनआउट (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपईया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : अलकतरा फैक्ट्री में लगी भयावह आग को देख डरे लोग, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो














