spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड के युवाओं के कदम नहीं रुके। सोमवार को राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन विधानसभा की चौखट तक पहुंच गया। विधानसभा के गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बारिश के बीच भी छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों पर डटे हुये हैं। छात्रों की भारी संख्या को देखते हुये विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। शाम करीब चार बजे विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के मुख्य गेट के सामने पहुंच गये। छात्रों ने गेट नंबर-1 के पास सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। यही वह गेट है, जिससे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक विधानसभा परिसर में प्रवेश करते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। रांची में विधायकों के आवासीय परिसरों के आसपास भी छात्रों और अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक ले जाते हुये भी देखा गया। छात्रों की संख्या को देखते हुये विधानसभा की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सभी जिलों की पुलिस को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा परिसर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किये जा रहे हैं। बैरिकेडिंग के जरिये प्रदर्शनकारियों की आवाजाही नियंत्रित करने की कोशिश भी की जा रही है।

10 हजार से ज्यादा छात्र पहुंचने का दावा

आंदोलन से जुड़े छात्रों का दावा है कि विधानसभा घेराव के लिये 10 हजार से अधिक छात्र राजधानी पहुंचे हैं। वहीं, करीब 5 हजार से अधिक छात्रों के विधानसभा के आसपास पहुंचकर धरने पर बैठने की बात कही जा रही है। छात्र संगठनों की ओर से रांची में करीब 20 हजार छात्रों के जुटने का दावा भी किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों की भीड़ सोमवार सुबह करीब 8 बजे से जुटनी शुरू हो गई थी। प्रशासन ने राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बैरिकेडिंग की थी। रांची आने वाले रास्तों पर भी कई जगह बसों को रोककर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के आसपास पहुंचने में सफल रहे।

CBI जांच और CGL रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

छात्रों की सबसे बड़ी मांग JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की CBI जांच कराने की है। इसके अलावा छात्र TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच,  CGL परीक्षा रद्द करने, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार जैसी मांगें उठा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। रांची में मौसम ने भी सोमवार को आंदोलन का इम्तिहान लिया। बारिश होती रही, लेकिन गेट नंबर-1 के सामने बैठे छात्रों के नारे थमे नहीं। एक तरफ विधानसभा की ऊंची दीवारें और कड़ा सुरक्षा घेरा है, दूसरी तरफ हाथों में पोस्टर लिये बैठे युवा हैं।

इसे भी पढ़ें :

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...