spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा के काफी करीब पहुंच गये हैं। उन्हें रोकने के लिये पुलिस की ओर से लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। मौके से मिल रही जानकारी के मुताबिक, आंसू गैस की चपेट में आने से कई छात्रों के आंखों में तेज जलन की शिकायत सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिये विधानसभा के बाहर सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अब तक करीब 10 राउंड आंसू गैस छोड़े जाने का दावा किया जा रहा है। गैस फैलने से आसपास मौजूद छात्रों के साथ-साथ मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आंसू गैस के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। कई छात्रों ने आंखों में तेज जलन की शिकायत की है। मौके पर मौजूद लोग एक-दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं। विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के लगातार आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आंदोलित छात्र अपनी मांगों पर डटे हैं। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच, CGL परीक्षा रद्द करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार समेत अपनी मांगों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विधानसभा के आसपास डटे हुये हैं। फिलहाल विधानसभा के बाहर तनाव बना हुआ है और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें :

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: