spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Chatra (Anuj Chandravanshi) : ब्याह के 4 साल बाद ही विवाहिता प्रतिमा कुमारी को गला घोंट कर मार डाला गया। मौत के घाट उतारने के बाद प्रतिमा के डेड बॉडी को फांसी पर लटका दिया। वहीं प्रतिमा के मौत की जानकारी भी छुपाई गई। यह इल्जाम प्रतिमा के पिता अवधेश मिस्त्री का है। लगभग 26 साल की प्रतिमा गर्भवती थी। वहीं उसकी 2 साल की एक बेटी भी है। प्रतिमा को मार उसे फांसी पर लटका देने जैसे संगीन जुर्म उसके पति हिमांशु कुमार शर्मा ने किया। हिमांशु का साथ उसकी मां करुणा देवी, पिता गनौरी मिस्त्री, चाचा बड़कु मिस्त्री, बहन स्वीटी कुमारी, डिम्पल कुमारी, ब्यूटी कुमारी, नूतन कुमारी, चचेरी बहन शालू कुमारी भाई लड्डू कुमार (20 वर्ष) ने दिया। इस संबंध में औरंगाबाद के मदनपुर थाना में मर्डर केस दर्ज किया गया है। नामजद 2 गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

प्रतिमा के मायके वाले को इस बात का दुख है कि पुलिस समय रहते नहीं जागी। मरने से पहले प्रतिमा अपना दुखड़ा लेकर थाना गई थी पर उसे वहां से दुत्कार कर भाग दिया गया। उसकी जान खतरे में थी यह हर किसी को पता था। प्रतिमा एक ऐसी अभागिन लड़की थी कि उसके साथ सिर्फ धोखा, दगा और फरेब हुआ। हिमांशु अपनी पहली शादी की बात छुपाये रखा। वह अपनी पहली पत्नी को भी रुलाया और सताया करता था, जिस कारण पहली बीवी उसे छोड़ कर भाग गई। वर्ष 2018 में हिमांशु के साथ प्रतिमा की शादी हुई। हिमांशु का घर औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में है। वहीं प्रतिमा का मायके चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के भागेवार गांव में है। इल्जाम है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही प्रतिमा को सताने का दौर शुरू हो गया। उसे मायके से एक बुलेट और 5 लाख रुपये नकद लाने को दबाव दिया जा रहा था। मजबूरी जताने पर प्रतिमा को बेतरह मारा-पीटा जाता था। खाना पीना बंद कर देना उसकी तकदीर बन गई थी। कई दफा हिमांशु और उसके परिवार वालों को समझाया बुझाया गया, पर उनका दिल नहीं पसीजा। हद तो तब हो गई जब उसे मार-पीट कर घर से निकाल दिया गया। उस समय भी प्रतिमा के पिता खूब रोए गिड़गिड़ाए तब उसे घर में जगह जरूर मिल गई, पर प्रतिमा कसाई लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाई। आखिरकार उसे नहीं जीने दिया गया। उसे मार डाला गया। सुनें क्या बोले प्रतिमा के घरवाले…

इसे भी पढ़ें : पीने वालों सुनो…बिहार में बदल गया शराबबंदी कानून, जानिए

इसे भी पढ़ें : CM भगवंत मान का शिक्षा पर बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने पर पाबंदी

इसे भी पढ़ें : झारखंड में निकलेगा रामनवमी और सरहुल जुलूस, इतने लोग ही हो सकते हैं शामिल

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बीच सड़क पर अपराधियों का तांडव, देखिये क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : फर्जी डिग्री मामले में सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बीच सड़क पर अपराधियों का तांडव, देखिये क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : बुरे काम का बुरा नतीजा, चाचा दारोगा हो गये बदनाम

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: