Dhanbad : धनबाद के झरिया की सड़कों पर बुधवार की देर रात कोहराम मच गया। एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। बस की चपेट में एक जीप और एक ऑटो आ गया। हादसे में जीप-ऑटो और बस तीनों क्षतिग्रस्त हो गये। बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से दौड़े लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ऑटो में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, उन्हें भी चोट लगी है। जख्मी हालत में उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही झरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बस और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के प्रयास में जुट गई। जानकारी के अनुसार शंकर-पार्वती नामक बस जमशेदपुर से भागलपुर जा रही थी। रात के करीब 11:30 में इंद्रा चौक के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। ऑटो में सवार एक यात्री के बारे में जानकारी मिल रही है कि वह बीबीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : जेल में “माननीय” कर रहे मौज, देखिये छापेमारी में क्या-क्या मिला…
इसे भी पढ़ें : पहली ही बार ठोक डाला था 4 पुलिसवालों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सु साइड करने की फिराक में है दुखी तब्बसुम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : नाबालिग का किया था किडनैप, देखिये उसका क्या हुआ हाल














