spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चोरों ने पहले बैठकर दुकान में पीया गांजा, फिर उड़ा ले गए इतने रूपए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू में मेदीनिनगर के कचहरी परिसर में चोरों ने दुकानदारो के नाक में दम कर रखा है। जिला परिषद के बिल्डिंग के ऊपर तल्ले पर स्थित दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। ये घटना सोमवार रात की है। चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ 21 हजार 500 रुपए की चोरी कर फरार हो गए। दुकान में कच्चा गांजा और जला हुआ गांजा गिरा मिला। जिसके बाद से ये आशंका जताई जा रही है के चोर ने दुकान में गांजा का सेवन किया। मामले में दुकानदारो ने थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

एक दुकान के मालिक ने बताया कि सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह में दुकान का ताला टूटने की सूचना मिली। आकर देखा तो ड्रॉवर तोड़कर 20 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।

वहीं एके कम्प्यूटर के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान से 1500 रुपए की चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पर जब दुकान पहुंचे तो पाया कि अंदर जला हुआ गांजा व कच्चा गांजा गिरा मिला।

ग्राहक सेवा केंद्र का ताला टूटने के बाद भी दुकान से कुछ चोरी नहीं की गई। महंगे लैपटॉप व अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे यह माना जा रहा है कि चोर की नजर सिर्फ पैसे पर थी। वहीं, भारत ऑनलाइन सेंटर का ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहा।

इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी सैमुएल कंडुलना चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुड़ी पर है 2 लाख का इनाम

इसे भी पढ़ें : 12वीं के छात्र की फंदे से झूलती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...