पत्नी ने नहीं दिया तलाक तो उसे बना डाला ‘Most Wanted’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

एक पति को अपनी पत्नी को तलाक देने का भूत सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी के फोटो वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए। महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले से विकृत मानसिकता का ऐसा मामला सामने आया है जहां इतना ही नहीं, उन पर मोबाइल नम्बर लिखकर ‘ वांटेड’ लिखवा दिया और लोगों से सम्पर्क करने की अपील भी की।

मामला बुलढाणा के चिखली तहसील का है। पति ने खुद अपनी पत्नी की फोटो को सार्वजनिक स्थानों पर लगवाया और इतना ही नहीं पत्नी के फोटो वाले पोस्टर को सार्वजनिक शौचालय में भी लगवाया।

पति, अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है और उसको धमकी दे रहा है कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो उसकी मां और भाई के फोटो को भी सार्वजनिक स्थानों पर लगाएगा।  इसके बाद पीड़िता के भाई और परिजनों ने जहां पोस्टर लगाए गए थे, वो सब निकाले।

इस विकृत सोच वाले व्यक्ति का नाम समाधान रामदास निकालजे है और नीमगांव गुरु, तालुका देवलगांव राजा में रहता है।  इसका विवाह अंचरवाड़ी की रहने वाली युवती से 30 जून 2020 को हुआ था।  शक के कारण आये दिन दोनों में झगड़ा होता था और समाधान पत्नी को शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करता था। जिस वजह से उसकी बीवी दिवाली से अपने मायके में रह रही थी।

पीड़िता के भाई ने इस हरकत की शिकायत पुलिस स्टेशन में 12 मार्च को की, और समाधान के विरुद्ध मामला दर्ज किया।  जब पीड़िता के भाई से फोटो लगाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब तक तलाक नहीं मिलता तब तक जीजा ऐसे ही पोस्टर लगवाता रहेगा। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...