spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

होटवार जेल से गेंदा सिंह ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, जानें किससे और कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी के होटवार जेल में बंद गेंदा सिंह ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि अगर पैसा नहीं मिला तो वह सामने वाले को जान से मार देगा। गेंदा ने जिससे रंगदारी मांगी है, उसका नाम राजेश साहू है और वह तुपुदाना चौक का रहने वाला है। मामले को लेकर पीड़ित राजेश ने 15 मार्च को तुपुदाना थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

पुलिस को दिये आवेदन में राजेश साहू ने बताया कि, उसे गेंदा सिंह ने रांची जेल से फोन कर रंगदारी की मांग की थी। रकम थी 20 लाख रुपये। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जेल से मोबाइल फोन पर बात करवाया था हटिया के रहने वाले विनय सिंह उर्फ चुन्नू ने। जान बचाने के लिए 2 लाख रुपये तत्काल विनय सिंह को दे दिया। बाकी के 18 लाख भी जल्द देने की बात कही। पर अब 18 लाख रुपये के लिए गेंदा के गुर्गे पीछे ही पड़ गये हैं।

राजेश के अनुसार 13 मार्च को रिंग रोड डूंगरी के पास वो अपने मकान का काम करवा रहा था। उसी दौरान विनय सिंह अपने कुछ गुर्गों के साथ आया और बंदूक की नोंक पर 18 लाख रुपये मांगे। कहा- पैसे दो नहीं तो जंगल में ले जाकर मार देंगे। उन लोगों ने वहां मारपीट भी की। हल्ला-गुल्ला सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों को देख विनय अपने साथियों के साथ वहां से खिसक गया।

इधर तुपुदाना थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में सैलून संचालक की मिली लाश, धारदार हथियार से किया गया वार

इसे भी पढ़ें : मोबाइल चोर पकड़ाया, हुई पिटाई, फिर पहुंचा हवालात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...