तोरपा (खूंटी) : उग्रवादी संगठन PLFI का सक्रिय सदस्य सैमुएल कंडुलना उर्फ चांगो सामू चाचा को पुलिस ने दबोच लिया। उसे गिरफ्तार किया गया तोड़पा थाना क्षेत्र से। उसकी मुड़ी पर 2 लाख का इनाम है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिन्दा गोलिया जब्त की है।
खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सैमुएल कंडुलना उर्फ चांगो सामू चाचा तोरपा में आया हुआ है। टीम गठित की गई और छापामारी कर उसे दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि उसके कई साथियों को पुलिस पहले ही सिमडेगा से गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सैमुएल कंडुलना को पुलिस लंबे अरसे से तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि उग्रवादी के खिलाफ जिला के तोरपा सहित पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव, सिमडेगा के जलडेगा और बानो थाने में हत्या 17 सीएलए एक्ट आदि संगीन धाराओं में एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल में ये थे शामिल
सैमुएल कंडुलना उर्फ चांगो सामू चाचा को गिरफ्तार करने में एएसपी रमेश कुमार, एसडीपीओ तोरपा ओम प्रकाश तिवारी, एसआई दिग्विजय सिंह, तोरपा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई महती बोयपाई, एएसआई अकबर अहमद खान, एएसआई मनोज तिर्की, सिपाही सचेन्द्र सिंह, सिपाही रामाधार कुमार, सिपाही अनुप लकड़ा, सिपाही सुनील उरांव, और सिपाही अनुराग खलखो की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से गैंगरेप में 4 नाबालिगों को उम्रकैद












