सिलवासा : तीन साल की बच्ची को पड़ोसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना केन्द्र-शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी के सिलवासा की है। यहां नरौली विस्तार के अपार्टमेंट में एक परिवार रहता है। जिसकी 3 साल की बच्ची दोपहर को लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, मगर बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Read More : राज्य के इस जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
बच्ची दोपहर में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। जांच में सामने आया कि वह घर से बहुत दूर नहीं गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में भी जांच की, लेकिन फ्लैट में कुछ भी नहीं मिला। लेकिन फ्लैट की बाथरूम की खिड़की का कांच टूटा हुआ था, इसलिए पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने अपार्टमेंट के चारों ओर जांच की। इस बीच, उसी अपार्टमेंट के रास्ते में एक बैग मिला। जब इस बैग की जांच की गई तो उसमें से बच्ची का शव मिला। पता चला कि बच्ची का रेप करने के बाद उसकी चाकू से कई बार वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
जांच के अनुसार पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची के साथ रेप कर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को अपार्टमेंट की खिड़की से फेंक दिया। इसके बाद उसने मौका लगते ही एक बार फिर बच्ची की लाश को बैग में डालकर अपार्टमेंट की रोड के किनारे फेंक दिया। 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद इलाके के लोग आक्रोशित थे। भीड़ ने हिरासत में लिए गए संदिग्ध को मारने की भी कोशिश की। पुलिस उसे अपने साथ ले गई और मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, मामले के खुलासे के बाद बच्ची के पिता ने आत्महत्या कर ली है। घटना से दुखी पिता को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। परेशान पिता ने फिनायल पी लिया। जब परिवारवालों को इस बात की जानकारी मिली तो आनन-फानन में पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Read More : दूसरी बार पिता बनने जा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह, देखिए पत्नी के साथ तस्वीर
Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद












