बोकारो : बोकारो के कोटा कॉलोनी में एक छात्र की फंदे से झूलती लाश मिली। घटना मंगलवार सुबह की है। मरने वाले छात्र का नाम विशाल कुमार है। वो 12वीं का छात्र था। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनो ने दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आवाज नहीं आने पर कमरे के उपर एलबेस्टर को हटाया गया तो विशाल का शव फंदे से झूलता मिला।
परिजनों ने बताया कि विशाल बगल की कॉलोनी के एक समारोह में भोजन के लिए गया था। भोजन कर लौटने के बाद वो अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्र का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : मसलकर पता कर सकते हैं कि पनीर असली है या नकली
इसे भी पढ़ें : होटवार जेल से गेंदा सिंह ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, जानें किससे और कैसे








