Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में है। इस बार वजह आस्था नहीं, बल्कि राम मंदिर के चढ़ावे और खजाने से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये गठित SIT ने जांच तेज कर दी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बीते कल यानी 15 जून को SIT की टीम अयोध्या पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को खंगाला गया। गठित SIT यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चढ़ावे और मंदिर से जुड़े वित्तीय लेन-देन में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई और हुई तो भूल-चूक कहां और कैसे या इसके सूत्रधार कौन-कौन।
टिन्नू यादव का नाम चर्चा में
जांच के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों का दावा है कि उनके आवास पर हुई छापेमारी के दौरान सोना बरामद किया गया। इसके साथ ही अयोध्या और लखनऊ में कथित रूप से करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। हालांकि इन दावों को लेकर अभी तक SIT की अंतिम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक बड़े छात्रावास और उससे जुड़े वित्तीय स्रोतों की भी जांच की जा सकती है। SIT यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित संपत्तियों का अधिग्रहण किन स्रोतों से किया गया और क्या उनका किसी कथित वित्तीय अनियमितता से कोई संबंध है। इस मामले में सोमेश आनंद और केडी तिवारी के नाम भी उछले हैं। SIT वित्तीय लेन-देन, यात्राओं, बैंक खातों और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। हालांकि, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ लगाये गये आरोप अभी जांच के अधीन हैं और किसी भी व्यक्ति की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
केडी तिवारी का पक्ष भी आया सामने
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केडी तिवारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुये कहा है कि उनकी जिम्मेदारी केवल श्रद्धालुओं द्वारा दान किये गये आभूषणों को तौलने और उसकी रसीद जारी करने तक सीमित थी। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद आभूषण संबंधित अधिकारियों को सौंप दिये जाते थे। वहीं, टिन्नू यादव ने भी अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है। कभी टेम्पो रिक्शा चलाने वाले टिन्नू यादव खुद को निर्दोष बताते हुये मीडिया को अपना बयान दिया है।
इसे भी पढ़ें : दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
इसे भी पढ़ें : रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
इसे भी पढ़ें : इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…














