रांची : राजधानी के बड़ा तालाब इलाके में छात्रा का फोन छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ जमकर कूटा। छात्रा क्लास करने जा रही थी कि तभी बाइक पर सवार आरोपी छात्रा का फोन छीन कर भागने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग युवक के पीछे दौड़ने लगे और खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। ।
आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर उसकी धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाना ले गई। पकड़ा गया आरोपी हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी
इसे भी पढ़ें : मांडर में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश














