जवानों ने 17000 फीट पर ऐसे लहराया तिरंगा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल इस ऐतिहासिक मौके पर राजपथ पर भव्य समारोह का आयोजन होता है। आपको बता दें कि ‘गणतंत्र दिवस’ केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं है बल्कि ये हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। इस मौके पर इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में तिरंगा झंडा फहराने के दौरान काफी जोश में नजर आए। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष भी किया।

जमे हुए पानी पर किया मार्च 

72वें गणतंत्र दिवस के मौके ITBP के जवानों ने समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ठंड के कारण जमे हुए पानी पर मार्च किया।  इस दौरान जवानों ने हाथ में तिरंगा झंडा ले रखा था। लद्दाख में ITBP के जवानों ने समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर 72वां गणतंत्र दिवस मनाया।  ITBP के जवानों ने तिरंगा झंडा भी फहराया। ITBP के जवानों का उत्साह गणतंत्र के मौके पर कम नहीं हुआ। जवानों ने जिस जगह तिरंगा झंडा फहराया, वहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखी। साथ ही जवान पूरे जोश में नजर आए।

इसे भी पढ़ें : बाल पुरस्कार विजेताओं से PM ने की बात, कहा- आपने जो किया वो…

मिठाई गिफ्ट में दी

मिजोरम में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बांग्लादेश की सेना के जवानों के मिठाई गिफ्ट में दी। इसके साथ ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने जय और जय भारत के नारे भी लगाए।

26 जनवरी का इतिहास

26 जनवरी 1950 को भारत का लिखित संविधान लागू हुआ था भारत 15 August 1947 को आजाद तो हो गया था लेकिन 26 जनवरी 1950 को हमारा लिखित संविधान लागू हुआ था, इसी वजह से ये दिन ‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में मनाते हैं। 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

इसे भी पढ़ें : एक ऐसा दरिंदा जिसने एक ही परिवार की मां, बेटी समेत 4 महिलाओं के साथ किया कुकर्म

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...