Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिये राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी Central Selection Board of Constable ने बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन National Testing Agency द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यापक हित को देखते हुये CSBC ने नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
अब 28 जून को होगी परीक्षा
CSBC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून 2026, रविवार को आयोजित की जायेगी। यह भर्ती परीक्षा बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों के लिये ली जा रही है।
एक ही पाली में होगा एग्जाम
पर्षद के मुताबिक परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा। रिपोर्टिंग टाइम दिन के 10 बजे से 11 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
15 जून से मिलेगी सेंटर की जानकारी
CSBC ने बताया है कि अभ्यर्थी 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र जिले और परीक्षा तिथि की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा ई-एडमिट कार्ड 22 जून 2026 से डाउनलोड किये जा सकेंगे। पर्षद ने अभ्यर्थियों के लिये वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। यदि किसी उम्मीदवार को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह 26 जून को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।
बाकी सभी नियम पहले जैसे ही लागू
CSBC ने साफ किया है कि परीक्षा की तारीख बदलने के अलावा बाकी सभी नियम, शर्तें और दिशा-निर्देश पहले जारी अधिसूचना के अनुसार ही लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नये अपडेट की जानकारी तुरंत मिल सके।
NEET अभ्यर्थियों को भी मिली राहत
इस बदलाव से उन हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो एक तरफ मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG की तैयारी कर रहे हैं और दूसरी तरफ बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में भी शामिल होना चाहते थे। अब दोनों परीक्षाओं की तारीख अलग होने से अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा को छोड़ने की मजबूरी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें : काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…
इसे भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…
इसे भी पढ़ें : जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों






