काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रही, उसका असर अब मेकअप बॉक्स तक पहुंच चुका है। काजल, लिपस्टिक, फाउंडेशन, प्राइमर, नेल पॉलिश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स अब पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गये हैं। शहर के बाजारों में ब्रांडेड कॉस्मेटिक उत्पादों की कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में हर महीने का “ब्यूटी बजट” अब जेब पर भारी पड़ने लगा है।

कास्मेटिक दुकानों पर बदले रेट टैग

कांठ रोड, नवीननगर, गंज बाजार, बुध बाजार, कपूर कंपनी और सिविल लाइंस की कॉस्मेटिक दुकानों में अब नये रेट लागू हो चुके हैं। विक्रेताओं के मुताबिक Lakmé, Maybelline, Colorbar, Nykaa, SUGAR Cosmetics और Faces Canada जैसी कई कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिये हैं।

काजल-लिपस्टिक से लेकर प्राइमर तक सब महंगा

जो लिक्विड ब्रश फॉरएवर लिपस्टिक पहले 360 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत 399 रुपये हो गई है। सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला आईकॉनिक काजल अब 190 रुपये से बढ़कर 225 रुपये में बिक रहा है। फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट, मस्कारा और स्किन केयर उत्पादों की कीमतों में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कॉस्मेटिक विक्रेताओं का कहना है कि ब्यूटी ऑयल, केमिकल, पैकेजिंग सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा GST की दरों और उत्पादन लागत में इजाफे का असर भी सीधे बाजार कीमतों पर पड़ा है। एक कॉस्मेटिक विक्रेता का कहना है कि लगभग सभी ब्रांडेड कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने रेट बढ़ाये हैं। वहीं एक अन्य विक्रेता ने बताया कि नये रेट आने के बाद ग्राहकों को समझाना मुश्किल हो जाता है और कई बार बहस की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में बढ़ती कीमतों ने महिलाओं और युवतियों की चिंता और बढ़ा दी है। अब लोग जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं और कई ग्राहक महंगे ब्रांड छोड़कर सस्ते विकल्प तलाशने लगे हैं।

देखिये कितना बढ़ा दाम

उत्पादपहले कीमतअब कीमत
लिक्विड ब्रश फॉरएवर लिपस्टिक₹360₹399
आईकॉनिक काजल₹190₹225
लेक्मे फाउंडेशन₹270₹399
कॉम्पैक्ट₹170₹210
प्राइमर₹399₹499
नेल पॉलिश₹149₹199
मस्कारा₹275₹375
स्किन केयर प्रोडक्ट₹500₹600

 

 

इसे भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

इसे भी पढ़ें : जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग को मिले नये DTO, पहली बार महिला बनीं RTA सचिव…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर अब बरसेंगे बादल, लू से मिलेगा सुकून…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...

जेल में रजनी, बाहर गरमाती धनबाद की राजनीति…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज अचानक...