कोहराम लाइव डेस्क : हो सकता है, विच हेजल (Witch Hazel) पौधे से बहुत लोग अनजान हों। फिर इसके महत्व को कैसे समझा जा सकता है। वास्तव विच हेजल एक जड़ी-बूटी औषधीय पौधा है। यह अमेरिका और जापान सहित दुनियभर के कई देशों में पाया जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हैमामेलिस वर्जिनिन है। आयुर्वेद मे विच हेजल के फूल, पत्ते और छाल सभी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। इधर, हाल के शोध से पता चला है कि विच हेजल त्वचा संबंधी बीमारियों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके इस्तेमाल से एक्जिमा, स्ट्रेच मार्क्स, चिकन पॉक्स समेत त्वचा की परेशानियों से राहत मिलती है। फिर भी बीमारी के इलाज में डॉक्टर का एडवाइस ही सर्वोपरि है।
इसे भी पढ़ें : Skin के लिए वरदान है Sunflower oil, जानें कैसे
आखों की परेशानियां दूर करने में भी सहायक
लंबे समय तक मोबाइल और सिस्टम पर आंख गड़ाने से आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं। इससे बचने के लिए विच हेजल के अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :चेहरे को देना है Natural Glow तो कॉफी फेशियल का करें Use












